Miss World 2025: कोटा राजस्थान के बेटी के सर सजना जा रहा है मिस वर्ल्ड का ताज क्या
मिस वर्ल्ड के ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए राजस्थान, विशेषकर कोटा और सांगोद क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कोटा से लेकर उसके गांवों तक के लोग पूजा-पाठ और गहरी प्रार्थनाएं कर रहे हैं और भगवान से निवेदन कर रहे हैं कि नंदिनी इस प्रतियोगिता की फाइनल विजेता बनें।
नंदिनी का पूरा परिवार हैदराबाद पहुंच चुका है। मिस इंडिया 2023 का ताज पहनने के बाद से ही नंदिनी मिस वर्ल्ड के ताज के लिए निरंतर मेहनत कर रही थीं। अब वह उस मुकाम से महज एक कदम दूर हैं। ऐसे में अब देखना यह है कि क्या नंदिनी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का नाम रोशन कर पाएंगी। देशभर की नजर हैदराबाद पर टिकी हुई है। 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 का ग्रैंड फिनाले शनिवार यानी आज हैदराबाद में आयोजित हो रहा है। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार प्रतियोगिता की मुख्य विजेता कौन बनेगी।प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कोटा, राजस्थान की बेटी नंदिनी गुप्ता कर रही हैं। नंदिनी अब फाइनल लिस्ट की दौड़ में शामिल हो चुकी हैं। जी हां, आपने सही सुना — नंदिनी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल का पड़ाव पार कर चुकी हैं।अब देश की निगाहें हैदराबाद पर टिकी हैं, जहां 40 देशों की सुंदरियों के बीच यह मुकाबला होने जा रहा है।
नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता ने क्या कुछ कहा है चलिए जानते हैं
आज देशभर की नजर टिकी हुई है हैदराबाद पर। वहीं मिस वर्ल्ड के ऐतिहासिक क्षण के लिए यहीं पर नंदिनी के पिता ने क्या कुछ कहा है — नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता ने बातचीत करते हुए मीडिया से बताया है कि दिव्यांग और मानसिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सामान्य स्कूल में ही विशेष कक्षा कक्ष की व्यवस्था होती है, जिससे वे भी समान अवसरों के साथ शिक्षा प्राप्त कर सकें। साथ ही, उनके बनाए प्रोडक्ट्स को पहचान दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। नंदिनी ने मिस राजस्थान का खिताब 11 फरवरी 2023 को अपने नाम किया था। वहीं 15 अप्रैल 2023 को फेमिना मिस इंडिया का ताज भी पहन चुकी थीं। इस पर उनके पिता ने काफी गर्व जताया है। उन्होंने कहा है कि हमें अपनी बेटी पर नाज है।
नंदिनी के पिता ने बताया है कि कोटा, राजस्थान में फैशन या मॉडलिंग की उतनी सुविधा अभी नहीं है, इसलिए नंदिनी ने मुंबई का रुख किया और वहां से मिस राजस्थान से लेकर मिस इंडिया तक का सफर तय किया। अब वह देश का नाम रोशन करने जा रही है और उनका यह कदम हमें काफी गर्व से भर देता है। नंदिनी के पिता ने कहा है कि वह हर राउंड में बेहतर प्रदर्शन कर रही है और हमें उम्मीद है कि वह इस फाइनल राउंड में भी बेहतर करके देश का नाम रोशन करेगी। वहीं नंदिनी की मां रेखा गुप्ता ने बताया है कि पूरे हिंदुस्तान का सपना है कि नंदिनी मिस वर्ल्ड बने। हमें ऐसा लगता है कि वह प्रतियोगिता में एशिया की टॉप मॉडल बन चुकी है। ऐसे में हमारी उम्मीदें आगे बढ़ रही हैं। नंदिनी गुप्ता की बात करें तो वह कोटा की पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र की रहने वाली हैं। नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता किसान हैं, साथ ही साथ बिजनेस भी करते हैं। मां रेखा गुप्ता होममेकर हैं। उनकी एक छोटी बहन अनन्या गुप्ता है। नंदिनी इससे पहले मिस राजस्थान और फिर मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने पिछले दो-तीन साल से इसके लिए प्रयास कर रही थीं और काफी ज़ोर-शोर से तैयारी में लगी हुई थीं।
लोग मंदिरों में जाकर कर रहे हैं नंदिनी के लिए प्रार्थना
कोटा, राजस्थान के लोगों की बात करें तो आसपास के इलाकों में नंदिनी को लेकर खास उत्सव मनाया जा रहा है। लोग मंदिरों में प्रार्थना कर रहे हैं और टीवी पर इस ऐतिहासिक पल को देखने का इंतजार कर रहे हैं। उनके गांव के लोगों से लेकर कोटा शहर तक हर कोई गर्व महसूस कर रहा है। हैदराबाद में आज 40 देशों की सुंदरियों के बीच मुकाबला होने जा रहा है और पूरा देश यही उम्मीद कर रहा है कि नंदिनी गुप्ता भारत के लिए मिस वर्ल्ड का ताज लेकर लौटे। अगर ऐसा होता है, तो यह न सिर्फ कोटा के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का पल होगा।
[…] […]