Site icon newstak365

देश में फिर पसार रहा है, पैर कोरोना, पिछले 24 घंटे में छह लोगों की मौत कुल सक्रिय मामले 6000 के पार ||

देश में फिर पसार रहा है, पैर कोरोना, पिछले 24 घंटे में छह लोगों की मौत कुल सक्रिय मामले 6000 के पार |

पिछले 24 घंटे में छह लोगों की मौत कल सक्रिय मामले 6000 के पार| देशभर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं| बीते 24 घंटे में भारत में कुल 378 ने मरीज सामने आए हैं| जबकि कुल 753 लोगों ने इस महामारी को मात देने में कामयाबी हासिल की है| 2025 में अब तक भारत में कुल 6237 लोग कोरोना से मुक्ति पा चुके हैं|
वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो चुकी है| भारत में कुल सक्रिय मामले 6000 के पार जा चुका है| ऐसे में यह आंकड़ा डरने वाला है, केरल देश का सबसे कोरोना प्रभावित राज्य है| केरल में कुल कोरोना के 1950 सक्रिय मामले हैं| जबकि केरल में बीते 24 घंटे में 144 कोरोना संक्रमित लोग सामने आए हैं| इससे पहले 31 मई को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के हिसाब से देश में कल 3395 एक्टिव मरीजों की संख्या थी|

देश में एक बार फिर से कोरोना का कर बढ़ने लगा है,बीते तीन-चार सालों में हमने खुले में सांस लेने शुरू कर दिया था| ऐसा लग रहा था कि लोगों का जीवन पटरी पर लौट चुका है| इसी बीच कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंताएं बढ़ा दी है, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी 31 में को सुबह 8: 00 बजे तक देश में कल 3395 एक्टिव मरीजों की संख्या है| वह बीते 24 घंटे में कल 685 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं जबकि 1435 मरीज का स्वास्थ्य ठीक हुआ है| जिन्होंने कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई जीत कर अस्पताल से छुट्टी मिलने पर घर लौट चुके हैं वही चिंता की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत भी कोरोना के कारण हो चुकी है जिसमें छत्तीसगढ़ कर्नाटक केरल और उत्तर प्रदेश के एक-एक मरीज शामिल|


पिछले 24 घंटे में कहां कितने कैसे आए

केरल-144, कर्नाटक-78, पश्चिम बंगाल-71, दिल्ली-21, उत्तर प्रदेश-11, महाराष्ट्र-18, गुजरात-105, राजस्थान-24, पुडुचेरी-2, मध्य प्रदेश-7, हरियाणा-15, झारखंड-3, उड़ीसा-4, जम्मू कश्मीर-1, आंध्र प्रदेश-14, पंजाब-9.

कुल कितने एक्टिव कैसे हैं देश में

राज्य 31 मई तक 9 जून को
1 केरल 1336 1950
2 महाराष्ट्र 467 595
3 दिल्ली 375 686
4 कर्नाटक 234 366
5 पश्चिम बंगाल 205 693
6 तमिलनाडु 185 194
7 उत्तर प्रदेश 117 219
8 गुजरात 255 822
9 पुडुचेरी 41 15
10 राजस्थान 60 132
11 हरियाणा 26 102
12 मध्य प्रदेश 16 39
13 झारखंड 6 4
14 पंजाब 5 35

इन राज्यों को मिला अलर्ट रहने की चेतावनी टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा लगातार राज्यों को निर्देश जारी हो रहे हैं, राज्यों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है| हर राज्य को टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर देने का निर्देश दिया गया है| वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नागरिकों से अपील की जा रही है कि उन्हें किसी प्रकार की कोरोना से संबंधित लक्षण दिखाई दे तो अपनी टेस्टिंग जरूर करवा ली तथा सावधानियां का पालन करते हुए अपने घरों में रहे हैं|

कर्नाटक सरकार ने जारी किया था सर्कुलर

कर्नाटक सरकार ने कोविद-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने एक सर्कुलर जारी किया है| यह सर्कुलर उन अभिभावकों के लिए है जिनके बच्चे स्कूल जा रहे हैं, या स्कूल खुलने पर दोबारा स्कूल जाएंगे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने अभिभावकों से अपील की है, कि अगर उनके बच्चों को खांसी सर्दी बुखार या अन्य कोविद जैसे लक्षण दिखाई दे तो उन्हें स्कूल ना भेजें | इस सर्कुलर को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की अध्यक्षता में 26 may को कोविद-19 की समीक्षा बैठक के बाद जारी किया गया वहीं स्कूल प्रशासन को निर्देश दिया गया है| कि अगर किसी बच्चे में यह सारे कोविद के लक्षण दिखाई देते हैं तो स्कूल प्रशासन उनके माता-पिता को सूचित कर उन्हें घर वापस भेजना का प्रबंध करेगा |

कोरोना की पहले लहर इतनी खतरनाक थी कि लगभग पूरी दुनिया इससे तबाह हो चुकी थी कोरोना की पहली लहर में दुनिया के किसी देश को अंदाजा नहीं था| कि एक वायरस पूरी दुनिया को तबाह कर सकता है बड़े-बड़े देश जिनकी स्वास्थ्य व्यवस्था दुनिया सबसे अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था मानी जाती थी| ऐसे देशों ने भी घुटने टेक दिए थे अमेरिका जैसे ही बड़ी इकोनामी भी कोरोनावायरस के सामने क्वॉरेंटाइन होने पर मजबूर हो गई थी, वही कोरोनावायरस की दूसरी लहर पहले लहर के मुकाबले और भी ज्यादा खतरनाक थी जिसमें बच्चे खुशी देशों ने भी अपने हथियार डाल दिए थे ऐसे में इस महामारी से दुनिया बहुत मुश्किल से बाहर निकल पाई थी, लेकिन कोरोना धीरे-धीरे पूरी दुनिया में दोबारा से पैर पसारना काफी खतरनाक हो सकता है| अतः भारत के आम नागरिकों से हमारी अपील है कि अपनी सुरक्षा अपनों की सुरक्षा में सदैव तत्पर रहे तथा इस बढ़ती महामारी से लड़ने के लिए डॉक्टरों द्वारा सुझाए गए सावधानियां पर ध्यान दें|

जनवरी से अब तक कुल 65 लोगों की हो चुकी है मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार भारत में 9 जनवरी तक कुल 6133 सक्रिय मामले हैं| वहीं पिछले 24 घंटे में कल 6 लोगों की मौत हो चुकी है| वहीं अब तक इस साल जनवरी से लेकर अब तक कुल 65 लोग इस महामारी के चलते अपनी जान गवा चुके हैं|

कोरोनावायरस और टीकाकरण से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट: मेरी सरकार

कोरोनावायरस और टीकाकरण से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट: कोविन

ऐसे में हम इस लेख के द्वारा आपसे अपील करना चाहते हैं |कि इस महामारी से बचने के लिए जितने उपाय डॉक्टर द्वारा सुझाए जा रहे हैं ,उनका पालन अवश्य करें अपने साथ-साथ अपनों का भी ख्याल अवश्य रखें | साथ ही साथ अगर यह ले आपको अच्छा लगा है तो अपने मित्र गणों एवं परिवार जनों के साथ सजा जरूर करें |अगर आप चाहे तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके आप अपनी राय या सुझाव भी हमें दे सकते हैं|

Exit mobile version